फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा हादसे के दो और घायल एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती, एक डिस्चार्ज; अब 14 का चल रहा इलाज

Thu, 18 Dec 2025 10:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। हादसे के दो और घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। अब 14 घायलों का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल दो और लोगों को बृहस्पतिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। वहीं दो घायलों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया। एक मरीज के परिजन उसे इमरजेंसी से निजी अस्पताल लेकर चले गए। अभी भी 14 घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद 18 मरीज एसएन में भर्ती हुए थे। इनमें से बुधवार को उस्मान की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी नसीमा के सिर का सीटी कराया, जिसमें कोई चोट नहीं मिली। हालत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वे अपने पति का शव लेकर घर चली गईं।

बृहस्पतिवार को आंबेडकर नगर निवासी गिरीश चंद्र और मऊ निवासी शिवमूरत को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। दो घायल अपराजिता और पवन कुमार क्रमश: एसजीपीजीआई और केजीएमयू रेफर किए गए हैं। पुरुषोत्तम त्रिपाठी के छाती में चोट थी। परिजन उन्हें लेकर चले गए। 14 घायलों का इलाज सर्जरी और हड्डी रोग विभाग में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें