फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस हुए 13

विज्ञापन
06एमएनपी-38-जिला अस्पताल में टीका लगवाता युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो कोरोना संक्रमित और मिले। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है।
विज्ञापन

नई साल के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को हुई जांच में जिले के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को होम आइसोलेट किया गया है। जांच में दोनों पॉजिटिव निकले हैं, फिलहाल उनमें किसी प्रकार की लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेट रखा गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। तीन मेडिकल कॉलेज सैफई, एक कोविड लेवल-1 भोगांव और एक मरीज कानपुर में भर्ती है। शेष आठ मरीज होम आइसोलेट हैं।
13062 लोगों को लगाया गया टीका
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को जिले के 225 केंद्रों पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान 13062 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें लगभग पांच हजार छात्र एवं छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में पहुंच किया टीकाकरण
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रठेरा में बृहस्पतिवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. पपेंद्र कुमार के निर्देशन में टीकाकरण कराया गया। 15 से 18 साल की 30 छात्राओं का टीकाकरण किया गया। एएनएम सुधा देवी ने टीकाकरण किया। शहर के लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में डॉ. राकेश गुप्ता, शशांक गुप्ता, प्रिया गुप्ता की उपस्थिति में एएनएम आरती दुबे और रीता राजपूत ने छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें