फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से छीनकर दो माह की बच्ची पटक कर मार डाला, आरोपी फरार

Tue, 18 Jun 2019 07:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दो माह की मासूम बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में मां पूनम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में बच्चों का विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने घर में घुसकर कर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान महिला की गोद से दो माह की मासूम को छीन कर जमीन पर पटक दिया। इससे मासूम की मौत हो गई। आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव हाडई निवासी वीरेंद्र सिंह का गांव के ही झम्मन सिंह पुत्र बेंचेलाल का बच्चों के विवाद को लेकर सोमवार शाम को झगड़ा हो गया। मामला उस समय लोगों ने बीच बचाव करते हुए शांत करा दिया। 

इसके बाद देर रात करीब साढ़े नौ बजे झम्मन सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ शराब पीकर वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचा। झम्मन व उसके अन्य साथी वीरेंद्र के घर घुसते ही लाठी डंडों, तमंचों की बट व धारदार हथियारों से मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन

बीचबचाव करने गई थी मां

मारपीट के दौरान वीरेंद्र की पुत्री पूनम भी वहां पहुंच गई। उसकी गोद में दो माह की बेटी लक्ष्मी भी थी। आरोपियों ने पूनम के साथ भी मारपीट करते हुए उससे बच्ची को छीन कर जमीन पर पटक दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 

चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जब एकत्र हुए तो आरोपी असलहा लहराते व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में पूनम और उसका भाई सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

20 दिन पहले ही आई थी मायके

पूनम बच्ची लक्ष्मी के जन्म के बाद अभी 20 दिन पहले ही मायके आई थी। उसकी ससुराल जनपद फिरोजाबाद के थाना एका के गांव मुहब्बतपुर में है। घटना की जानकारी मिलते ही पूनम के ससुरालीजन भी एटा पहुंच गए। 

पोस्टमार्टम हाउस पर लक्ष्मी के पिता व अन्य ससुरालीजनों और पूनम का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं मायके पक्ष के लोग भी बेटी की मौत को लेकर खुद को दोषी मान रहे हैं। 
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

मामले में पूनम के पिता वीरेंद्र सिंह पुत्र जमादार सिंह की ओर से मलावन थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विजय उर्फ झम्मन, मान सिंह पुत्रगण बेंचेलाल, भूरे, रमेश पुत्र सौदान सिंह व श्रीनिवास उर्फ बुड्डे पुत्र बालिस्टर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों व नजदीकियों के यहां दबिश दे रही है। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मासूम की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें