फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहनों समेत दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। डौकी पुलिस ने वाजिदपुरके समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडर पास से वैन में सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर यमुना के किनारे से चोरी की तीन बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि वाजिदपुर के समीप वाहनों की जांच के दौरान वैन को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक ने भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। गाड़ी में गुजरात का नंबर पड़ा था। वैन में सवार युवकों में योगेश उर्फ जुगनू निवासी नगला बिना थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद और प्रदीप उर्फ उमा शंकर निवासी बाबरपर, थाना राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान हैं। पूछताख करने पर बताया वे चोरी की बाइकें बेचने की जा रहे हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने यमुना नदी के किनारे टीले की आड़ में रखी तीन बाइकें बरामद कीं। बरामद बाइकों में से एक बाइक के संबंध में मुकदमा थाना डौकी में ही दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें