फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु का ताल के गतका दल के दो सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, आठ चुटैल

Mon, 09 Dec 2019 11:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हादसे के शिकार हुए गतका टीम के सदस्यों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु के ताल के संत सिपाही रणजीत सिंह अखाड़ा के गतका दल के दो सदस्यों की बाराबंकी में सड़क हादसे में मौत हो गई है। आठ अन्य सदस्य घायल हो गए हैं। इनका इलाज लखनऊ पीजीआई और बाराबंकी के निजी अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


निजामाबाद में सांस्कृतिक मेले में शामिल होने के लिए छह दिसंबर को गुरुद्वारा गुरु के ताल से संत सिपाही रणजीत सिंह अखाड़े के गतका दल के 20 सदस्य निजामाबाद के लिए रवाना हुए। इनके साथ गुरुद्वारे के मास्टर गुरनाम सिंह और सुशील सिंह भी गए थे।

सात दिसंबर को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दो वाहनों में यह सदस्य आगरा को लौट रहे थे। बाराबंकी में रास्ते में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सचिन सिंह और मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आठ सदस्यों को घायल होने पर लखनऊ पीजीआई और बाराबंकी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर गुरुद्वारा से कई सदस्य घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि निजामाबाद में हुए सांस्कृतिक मेले में गतका का दल शामिल हुआ था। यह आयोजन जिला प्रशासन की ओर से कराया गया था। कार्यक्रम करने के बाद दल वापस आगरा आ रहा था, इसी वक्त सड़क हादसा हो गया और दो सदस्यों की मौत हो गई। 

गुरुद्वारे में हुई अरदास
गुरुद्वारा गुरु के ताल में अखाड़े के दो सदस्यों की मौत की जानकारी के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। घायलों के जल्द ठीक होने के लिए भी अरदास की।

प्राचीन युद्ध कला का ले रहे थे प्रशिक्षण
संत सिपाही रणजीत सिंह अखाड़ा में गतका का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्राचीन युद्ध कला है, जिसमें भाला, कटार, तलवार समेत प्राचीन हथियारों से युद्धकला का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां देशभर से युवा इस कला को सीखने आते हैं। विशेष आयोजनों में अखाड़े के सदस्य इसका प्रदर्शन करते हैं।        
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें