फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार और वैन में हुई भिड़ंत में दो मंगलामुखी घायल

Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव कनकपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक कार और वैन की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो मंगलामुखी घायल हो गए। सूचना मिलने के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कुर्रा निवासी मंगलामुखी रुचि और शिवानी रविवार की रात चालक सौरभ यादव निवासी गांव सुखचैनपुर के साथ कस्बा करहल जा रही थी। वैन जब थाना क्षेत्र में गांव कनकपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार रुचि और साथी शिवानी घायल हो गए। चालक को मामूली चोट लगीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच कार चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल रुचि और शिवानी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। पुलिस टक्कर मारने वाली कार के चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें