फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव से मुक्ति के लिए दो बड़ी ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव और जलप्लावन की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की बैठक में आगरा नगर निगम क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (वर्षा जल निकासी) परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इससे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

अर्बन फ्लड और जलप्लावन नियंत्रण योजना के तहत स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 72.74 करोड़ रुपये होगी। स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार, जिले में कुल 2.72 किलोमीटर लंबाई के आरसीसी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज बनाए जाएंगे। पहली परियोजना में सुल्तानगंज की पुलिया से वाटरवर्क्स कल्वर्ट तक 1.29 किलोमीटर आरसीसी नाले का निर्माण होगा। इसकी अनुमानित लागत 35.30 करोड़ रुपये है।
इस नाले के बनने से सुल्तानगंज की पुलिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की त्वरित निकासी संभव हो सकेगी। दूसरी परियोजना नवीन गल्ला मंडी क्षेत्र के लिए है। एनएच-19 कल्वर्ट से लेकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक 1.43 किलोमीटर लंबा आरसीसी नाला बनाया जाएगा। इस पर 37.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से गल्ला मंडी और राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इलाकों में जलभराव समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश के 16 नगर निगमों में वर्षा जल निकासी की स्थिति पर मंथन हुआ। नगर विकास विभाग की ओर से बताया गया कि शहरों में जलभराव को समाप्त करने के लिए एकीकृत ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इसमें लग रहे समय को देखते हुए शासन ने इन दोनों क्रिटिकल एवं सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कार्यों को प्राथमिकता से मंजूर कर दिया।

समिति ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, यूपी जल निगम (नगरीय) को निर्देश दिए हैं कि एकीकृत ड्रेनेज मास्टर प्लान आगामी 6 महीनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। प्लान तैयार न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें