आगरा में बंद दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर उसका मेमोरी कार्ड भी निकाल ले गए। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में बंद दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर ने नकदी 2 लाख से अधिक रुपये चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कचहरी घाट स्थित कायस्थ गली के पास दिनेश चंद की बसंत लाल योगेश कुमार गॉगल्स नाम से दुकान है। दिनेश चंद गुप्ता ने बताया कि 14 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 15 फरवरी को रविवार की बाजार बंदी थी।
जरूरत पड़ने पर दोपहर करीब 3 बजे जब वह सामान लेने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान से 50-50 हजार की चार गड्डियां और कुछ बिना गिने रुपये चोरी हो चुके थे। चोर ने अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया और उसका मेमोरी कार्ड भी निकाल ले गया। कैमरा तोड़े जाने से पहले की कुछ तस्वीरें मोबाइल ऐप पर मिली हैं, जिनमें संदिग्ध चोर दिखाई दे रहा है।