फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेंशनर कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी, बैंक अधिकारी बन लगाया 5.17 लाख रुपये का चूना; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Feb 2026 08:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

साइबर शातिरों ने बैंक अधिकारी बनकर बुजुर्ग को निशाना बनाया। पेंशनर कार्ड बनवाने के नाम पर पांच लाख से अधिक रकम की ठगी की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा निवासी बुजुर्ग को पेंशनर कार्ड बनवाने का मैसेज भेज शातिरों ने जाल में फंसाया। उनसे एक एपीके फाइल डाउनलोड कराई और उसमें जरूरी जानकारी अपलोड करवा ली। इसके बाद उनके खातों से 5.17 लाख निकाल लिए। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़ित सिकंदरा के बजरंग नगर निवासी महेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर 2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के लोगों के साथ पेंशनर कार्ड संबंधी संदेश आया। लिंक पर क्लिक कर उन्होंने नाम, मोबाइल नंबर व खाता विवरण भर दिया। करीब एक घंटे बाद अंजान नंबर से कॉल आई। 

कॉलर ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा, अलकापुरी वडोदरा कार्यालय का अधिकारी बताया, जन्मतिथि पूछी और एक एपीके फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल करवा दी। इसके बाद जानकारी के लिए व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रहने को कहा। इसी दौरान उनके चार खातों से 5.17 लाख की रकम ट्रांसफर हो गई। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें