माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को उत्तर पुस्तिकाएं भेजना शुरू कर दिया है। अभी तक 2.19 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले को उपलब्ध कराई गई हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज केंद्र पर सीसीटीवी की नजर में सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होनी है। जिले में परीक्षा के लिए 68 केंद्र निर्धारित किए गए है।
परिषद ने परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजना शुरू कर दिया है। हाईस्कूल के 21482 परीक्षार्थियों के लिए 109000 उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई है। वहीं 40000 ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। इंटरमीडिएट 17004 परीक्षार्थियों के लिए 70000 उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई है, लेकिन इंटर की ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक नहीं आई हैं। परिषद ने उत्तर पुस्तिकाएं भेजते हुए विशेष सावधानी बरती है। नकल माफिया उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर के पेज न बदल दें इसके लिए सिलाई की खास व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं की सिलाई की गई है। इसके साथ ही कोड भी अंकित है।
वर्जन
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जिले को प्राप्त हो चुकी है। इनको कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। अभी इंटर की ‘ब’ उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिली हैं। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।