फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कनेक्शन देने का फिर तय किया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शुद्ध पानी देने के लिए लागू की गई अमृत योजना के तहत अब दूसरे चरण में शहर के बाशिंदों को कनेक्शन देने की तैयार की गई है। जल निगम ने पर्यवेक्षण के लिए टीम बना दी है। टीम पूरा डाटा तैयार कर निगम को सौंपेगी।
विज्ञापन

नगर में अमृत योजना के तहत दो चरणों में काम पूरा किया जा रहा है। पहले चरण का काम पूरा हो चुका है लेकिन पेयजल की आपूर्ति नहीं दी जा रही है। इधर जल निगम दूसरे चरण का काम लगभग 80 प्रतिशत तक पूरा कर चुका है। इसी बीच दूसरे चरण में लोगों को पेयजल के कनेक्शन देने की तैयारी की गई है। पहले चरण में 2089 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं, वहीं दूसरे चरण में भी लगभग 3000 कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ने दूसरे चरण में पेयजल के कनेक्शन देने का लक्ष्य तय करने के साथ ही पर्यवेक्षण के लिए टीम बनाई है। अधिशासी अभियंता स्वयं पानी के आपूर्ति के कनेक्शन की निगरानी कर रहे हैं। अप्रैल महीने तक दोनों ही चरणों के कनेक्शन धारकों को अमृत योजना के तहत पानी की आपूर्ति दिए जाने का लक्ष्य भी जल निगम ने तय कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन:
दूसरे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। शहर के लोगों को दूसरे चरण में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अप्रैल महीने तक दोनों ही चरण के कनेक्शन धारकों को इस योजना के तहत पानी देने की पूरी तैयारी है। - डीके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें