फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिलकिया चौराहे पर दो खोखो में लगी आग

Tue, 11 Mar 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव के आलीपुरखेड़ा में मिलकिया चौराहा पर आग लगने से जला खोखे को देखते लोग। संवाद - फोटो : भोगांव के आलीपुरखेड़ा में मिलकिया चौराहा पर आग लगने से जला खोखे को देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। आलीपुर खेड़ा में सोमवार की रात मिलकिया चौराहा पर रखे दो खोखा में किसी कारण के चलते आग लग गई। जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, खोखा व उसमें रखा सामान आदि जल चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई, क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर निवासी राम विलास लोधी और गांव वरधनियां के रहने वाले रामप्रकाश नाई मिलकिया चौराहा पर खोखा का संचालन करते आ रहे थे। राम विलास परचनू का सामान बेचता है, वहीं राम प्रकाश नाई की दुकान किए हुए थे। सोमवार की रात को दोनों रोजाना की तरह खोखा बंद करने के बाद घर चले गए। देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनके खोखा में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया, मगर तब तक खोखा व दुकान में रखा सामान जल चुका था। पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें