फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन के जंगल में हाथ बंधे मिलीं दो बच्चियां, पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति

Mon, 09 Nov 2020 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जनपद के गोवर्धन थानाक्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी और चचेरी बहन रविवार की देर शाम तक घर नहीं आई। वह उनकी खोजबीन में गया तो जंगल में दोनों लड़कियों के हाथ बंधे थे तथा एक युवक उनके पास खड़ा था।
विज्ञापन


वहीं दूसरा युवक दूर निगाहबानी कर रहा था। जब वह उन लड़कियों के पास पहुंचा तो उक्त युवक ने चाकू से हमला करने की कोशिश की और भाग गया। पीड़ित ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं देर रात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें