फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूंक के नाम पर जंगल में ले जाकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

Mon, 09 Nov 2020 09:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

झाड़ फूंक कर उसकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। महिला का कहना है कि झाड़ फूंक के नाम पर आरोपी ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की तहरीर महिला के पति ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक ने झाड़ फूक के नाम पर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर 15 दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तांत्रित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


अमांपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि 22 अक्तूबर को क्षेत्र के ही गांव नगला मटैना निवासी जगदीश पुत्र भोजराज उसे घर से बुलाकर जंगल में ले गया। झाड़ फूंक कर उसकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। महिला का कहना है कि झाड़ फूंक के नाम पर आरोपी ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की तहरीर महिला के पति ने पुलिस को दी। 

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। जांच के 15 दिन बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिंदुवार जांच की जा रही है, आरोप फरार है उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें