फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरबाग कांडः शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और दरोगा संतोष यादव की स्मृति में होगा ये काम

Tue, 26 Jun 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शहीद एसपी सिटी मुकुल और थानाध्यक्ष संतोष यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल और थानाध्यक्ष संतोष यादव के नाम पर शहर में दो चौराहों के नाम रखे जाएंगे। 
विज्ञापन


मथुरा में इन चौराहों का अभी चिन्हीकरण किया जाएगा। इस प्रकार का प्रस्ताव नगर निगम द्वारा आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। 

जवाहर बाग की हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और तत्कालीन थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति को ताजा रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने प्रयास शुरू किया है। 
विज्ञापन

इसके तहत मथुरा और वृंदावन के दो चौराहों का नामकरण किया जाएगा। इस आशय का प्रस्ताव निगम द्वारा बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। 

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में ही तय किया जाएगा कि कौन से चौराहों का नामकरण किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें