फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: साइकिल से एटा घूमने निकल गए दो मौसूम दोस्त, रात भर तलाशती रही पुलिस, 12 घंटे बाद मिले

Sat, 25 Feb 2023 08:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थाना जसराना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया दो बच्चों के गायब होने पर उन्हें तलाशा गया। 12 घंटे में ही पुलिस ने दोनों बच्चों को तलाशकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
 
विज्ञापन
जसराना थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में कस्बा पाढ़म के मोहल्ला नागर खेल से दो बच्चों  के गायब होने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस आलाधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। देर रात बच्चे थाना रिजोर एटा क्षेत्र में मिले, तो परिजनों एवं पुलिस को राहत मिली। पूछताछ में बताया कि वे साइकिल से एटा घूमने चले गए थे।

विज्ञापन


थाना जसराना के कस्बा पाढ़म के मोहल्ला नागरखेल निवासी मोहम्मद अली का नौ वर्षीय पुत्र रुबेसिल उर्फ जुबैर एवं अमरुद्दीन का आठ वर्षीय अमन अली उर्फ अब्दुल कलाम बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे घर से गायब हो गए। काफी समय तक दोनों बच्चों के न मिलने परिजनों ने पाढ़म चौकी पहुंच प्रभारी रविशंकर निषाद को उनके गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने फिरोजाबाद के साथ आसपास के थानों में सूचना दी। 

बृहस्पतिवार देर शाम एक होटल संचालक ने दो बच्चों के होटल पर होने की जानकारी एटा के थाना रिजोर पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को लेकर थाना पहुंची। यहां बच्चों से पूछताछ के बाद थाना जसराना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन थाना रिजोर पहुंचे और बच्चों को लेकर घर आए। बच्चों ने बताया साइकिल लेकर वे एटा घूमने आए थे। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। थाना जसराना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया दो बच्चों के गायब होने पर उन्हें तलाशा गया। 12 घंटे में ही पुलिस ने दोनों बच्चों को तलाशकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें