फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो मासूमों के दिल में छेद, एक के सिर में ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने बुधवार को डौकी क्षेत्र के नगला बिसे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुल 110 बच्चों की जांच की गई। इसमें दो बच्चों के दिल में छेद मिला। इसमें एक बच्ची के सिर में ट्यूमर भी पाया गया। दोनों बच्चों का टीम अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मुफ्त ऑपरेशन कराएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान नगला बिसे निवासी रमाकांत की डेढ़ वर्षीय पुत्री प्रशा के दिल में छेद और सिर में ट्यूमर होने की पुष्टि की। वहीं, प्रहलाद के एक वर्षीय पुत्र प्रकाश के दिल में भी छेद पाया गया। इसके अलावा रागिनी (7) पुत्री सुशील निवासी रामपुर के कटे होंठ और तालू का बुधवार को आगरा में निशुल्क ऑपरेशन करा दिया गया। टीम में शामिल चिकित्सक बच्चों की स्क्रीनिंग और उपचार संबंधी प्रक्रिया में जुटे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है।

दिल में छेद वाले दोनों बच्चों का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। टीम का प्रयास है कि जांच के दौरान सामने आने वाली गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र सिंह यादव, प्रभारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें