फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हादसों में दो घायल

Tue, 20 Jan 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर पलटी कार, व खाई में पलटा ट्रक
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को अलग-अलग किलोमीटर पर हुए दो हादसों में एक कार और एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गए थे।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे थाना एत्माद्दौला के शोभा नगर निवासी कार चालक जसवंत सिंह अपने साथी दीपक के साथ कार से कन्नौज जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी 29.650 पर अचानक झपकी लगने से कार पलट गई जिसमें दीपक घायल हो गए। दूसरा हादसा सोमवार दोपहर 2 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 34 पर हुआ। हादसे में बिहार के जिला मुंगेर थाना हबेली खड़गपुर निवासी ट्रक चालक पवन कुमार घायल हो गए। वह ट्रक में धान भरकर हरियाणा ले जा रहे थे। नींद की झपकी आने पर ट्रक एमबीसीबी तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खाई में गिर गया। ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि दोनों ही हादसे वाहन चालकों को नींद की झपकी आने के कारण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें