फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: सड़क हादसे में फरैंदा प्रधान के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत, चाचा सहित तीन घायल

Fri, 17 Feb 2023 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए हैं। वह चाचा के साथ बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन
सूर्यांश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार की रात हुए सड़क हादसों में फिरोजाबाद के एक प्रधान के इकलौते पुत्र सहित दो की मौत हो गई। प्रधान का पुत्र अपने चाचा के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। हादसे में चाचा भी घायल हो गए। अन्य हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। इनको रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव कंसुरी के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार सूर्यांश (14) निवासी फरैंदा थाना एका जिला फिरोजाबाद की मौत हुई है। जबकि चाचा सुरजीत घायल हुआ है। सूर्यांश प्रधान प्रदीप कुमार का इकलौता बेटा था। पिता के चचेरे भाई जगदीश की ससुराल गांव नगला मोहन थाना जैथरा में शादी समारोह में शामिल होने चाचा के साथ बाइक से जा रहा था। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले गए हैं।

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव अमरगोजिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दिनेश कुमार (40) निवासी नगला शीश थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद की बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मौत हुई है। परिजन ने बताया कि एटा से दावत खाकर घर लौट रहा था। जबकि गांव हरसिंहपुर के पास प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार दुष्यंत कुमार निवासी गांव हंसपुर थाना निधौली कलां और प्रताप सिंह निवासी रसीदपुर थाना जैथरा घायल हुए हैं। दोनों को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें