फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गैंग हुआ सक्रिय: आगरा में चोरी की दो वारदात, बंद मकान और मंदिर से उड़ाया लाखों का माल

Wed, 04 Oct 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चोरों ने बंद मकान और मंदिर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 

 
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरों का गैंग सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। शाहगंज क्षेत्र में बंद मकान के ताले तोड़ दिए तो वहीं ख्वास पुरा स्थित प्राचीन देवी मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


बंद मकान से चोरी
आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान और मंदिर को निशाना बना लिया। मेन गेट के ताले तोड़कर चोर लाखों के गहने और नगदी चोरी करके ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। ख्वास पुरा स्थित प्राचीन देवी मंदिर के महंत चंद्र शेखर ने पुलिस को बताया कि 1 अक्तूबर शाम को करीब 7 बजे मंदिर में आरती की। इसके बाद वह मेन गेट से ताला लगाकर घर चले गए।

ये भी पढ़ें -  आगरा: बंद फ्लैट में मिलीं अवैध शराब, एक-एक बोतल की कीमत 6 से 10 हजार रुपये; सोफे और बेड में छिपाई थीं
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर की दान पेटिका के भी तोड़े ताले
 2 अक्तूबर को सुबह मंदिर आकर देखा तो मेन गेट और दानपेटी का ताला टूटा हुआ था। देखने पर पता चला कि चोर चढ़ावे के लाखों रुपये लेकर चले गए। वहीं, चिल्ली पाड़ा निवासी जावेद ने बताया कि 1 अक्तूबर को ससुराल पक्ष में सगाई का कार्यक्रम था। वह पत्नी और बच्चों को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहाबाद रोड गए थे। रात करीब 3 बजे घर वापस आकर देखा तो मेन का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  खुशखबर: ईदगाह और आईएसबीटी स्टेशन बनेंगे बस पोर्ट, प्रस्ताव तैयार; मिलेंगी ये सुविधाएं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें