फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ की डाल काटने पर दो पक्षों में संघर्ष, सेवानिवृत्त फौजी समेत पांच जख्मी, राइफल और धारदार हथियारों के साथ किया हमला, फतेहाबाद के मल्लापुरा गांव में तनाव

विज्ञापन
फोटो। मल्लापुरा में मारपीट में घायल सेवानिवृत्त फौजी,छत्रपाल, व भतीजा अनिल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मल्लापुरा में पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक सेवानिवृत्त फौजी समेत दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पहले पक्ष के अनिल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही सत्यवीर के बबूल के पेड़ की एक डाली टूटकर उनके टिनशेड पर गिर गई थी। उन्होंने उस डाली को हटाकर अपने पास रख लिया। इससे आक्रोशित होकर सत्यवीर पक्ष के लोग राइफल, लाठी-डंडे और फरसे लेकर उनके घर पहुंच गए। शोर सुनकर जब उनके चाचा सेवानिवृत्त फौजी छत्रपाल बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पूर्व फौजी छत्रपाल और अनिल घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के वीर प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि अनिल पक्ष के लोग उनकी जमीन पर खड़े पेड़ को जबरन काट रहे थे। जब इसका विरोध किया गया, तो उन पर हमला कर दिया गया। इससे सत्यवीर, सिपेंद्र और निवेदन सिंह घायल हो गए। वहीं, दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण पेड़ काटना सामने आया है। मारपीट में कुल पांच लोग घायल हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


फोटो। मल्लापुरा में मारपीट में घायल सेवानिवृत्त फौजी,छत्रपाल, व भतीजा अनिल अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें