फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, मारपीट और पथराव में चार घायल; सीसीटीवी में कैद घटना

Wed, 25 Feb 2026 10:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में वाहन खड़े करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। 
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नूनिहाई स्थित दुर्गा नगर में बुधवार सुबह बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिसमें चार युवक घायल हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कर्मवीर ने आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उनके घर के सामने बाइक खड़ी कर देते हैं। कई बार कार खड़ी कर रास्ता भी बंद कर दिया जाता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से निकल रहे थे। तभी पड़ोसी से वाहन हटाने के लिए कहा। इसी बात पर पड़ोसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

दूसरे पक्ष के अमन का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी उनसे रंजिश रखते हैं और इसी वजह से आए दिन झगड़े का बहाना तलाशते रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में पहले भी कई बार थाने में शिकायत कर चुके हैं। बुधवार को पड़ोसी ने गाय का बछड़ा खुला छोड़ दिया था। इसकी शिकायत करने पर पड़ोसी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पथराव भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन


मारपीट में अमन, धर्मेंद्र, योगेश और कर्मवीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें