फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ रुपये का तगादा करने पर दो पक्षों में विवाद, पथराव के बाद इलाके में तनाव

Sat, 10 Nov 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खातीपाड़ा (लोहामंडी) में शुक्रवार रात को 300 रुपये का तगादा करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। उनमें मारपीट के बाद पथराव हो गया। इस दौरान दूसरे समुदाय की महिला पत्थर लगने से घायल हो गई। इस पर महिला के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने भी पथराव कर दिया। इससे मोहल्ले में सांप्रदायिक तनाव हो गया। सूचना पर तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। 
विज्ञापन


खातीपाड़ा मिश्रित आबादी क्षेत्र है। मोहल्ले की माहौर गली निवासी सुमित और सनी माहौर के बीच 300 रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा है। सुमित शुक्रवार रात 10 बजे सनी से तगादा करने गया था। दोनों में विवाद हो गया। सनी ने सुमित के थप्पड़ मार दिया। 

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इससे गली में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। पथराव के बीच मोहल्ले की शाहिदा घर के बाहर खड़ी थी। तभी उसे पत्थर लग गया। वह घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने भी किया पथराव

कुछ ही देर में शाहिदा के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने भी पथराव कर दिया। घरों की छतों से भी ईंट पत्थर फेंके गए। तकरीबन आधा घंटे तक पथराव हुआ। सूचना पर लोहामंडी, जगदीशपुरा और शाहगंज की फोर्स पहुंच गई। 

सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि घायल महिला के परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस भी अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी। बलवाइयों की पहचान की जा रही है। 

एक घंटे बाद आई पुलिस 

क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पथराव की सूचना पुलिस को तुरंत दे दी गई थी। मगर, पुलिस को आने में एक घंटा लग गया। तब तक बवाल करने वाले
भाग खड़े हुए। खातीपाड़ा में पहले भी बवाल हो चुके हैं। इसलिए यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें