फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में एक स्कूल बना इंटर कॉलेज, दूसरे को मिला हाईस्कूल का दर्जा; दो विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण

Tue, 30 Jun 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शासन ने आगरा के राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ को इंटर कॉलेज और परिषदीय विद्यालय नौनी को राजकीय हाईस्कूल में उच्चीकृत करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं और उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले की माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शासन ने दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ को राजकीय इंटर कॉलेज में उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिल गई है, जबकि परिषदीय विद्यालय नौनी को राजकीय हाईस्कूल का दर्जा प्रदान करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रचंड गर्मी से तप रहा देश: कई शहरों में पारा 45.1 डिग्री के पार; सूबे में आगरा सबसे गर्म, जानें कब दस्तक देगा मानसून?


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि शासन से दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्राप्त हो गई है। बताया कि वर्तमान में जिले में 40 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बेड पर थी युवती और ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल; दो गिरफ्तार


जिला समन्वय अधिकारी डब्लूएन मिडिल बताते हैं कि गंगरौआ विद्यालय के इंटर कॉलेज बनने और नौनी विद्यालय के राजकीय हाईस्कूल के रूप में स्वीकृत होने से जिले की शैक्षिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें -  UP: दामाद ने ये क्या कर डाला...सास का फोड़ दिया सिर, पत्नी को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; गुस्सा देख लोग हैरान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें