फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा : बिजलीघर चौराहे पर दो मासूम बहनों को बस ने कुचला, दोनों की मौत

Tue, 16 Aug 2022 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दोनों बहनें सड़क पार कर रही थीं, तभी रोडवेज की अनुबंधित बस ने दोनों को कुचल दिया। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी रोडवेज बस से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में बिजलीघर चौराहे पर मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। चौराहे पर दो मासूम बहनें बस की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि आठ साल की रानी अपनी दो साल की बहन काजल के साथ दोपहर तकरीबन 12 बजे बिजलीघर चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। तभी रोडवेज से अनुबंधित बस तेज गति से आ गई। बस की चपेट में दोनों बहन आ गईं। 

अस्पताल में दोनों बहनों की मौत 

दोनों घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस पहले उन्हें जिला अस्पताल ले गई। वहां रानी को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में काजल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी रेफर किया गया। मगर, यहां डाक्टर ने काजल को भी मृत घोषित कर दिया।

काजल और रानी के पिता राजकुमार कबाड़ बीनने का काम करता है। बिजलीघर चौराहे पर ही सड़क पर झोपड़ी लगाकर परिवार रहता है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। बस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत

फतेहाबाद मार्ग पर सवारियों से भरे आटो में कार की टक्कर लग गई। हादसे में आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

तेलीपाड़ा, ताजगंज निवासी यासीन 14 अगस्त को कलाल खेरिया में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात में आटो से घर लौट रहे थे। तोरा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में यासीन सहित अन्य सवारी घायल हो गईं। 

परिजन ने बताया कि यासीन का इलाज कराया जा रहा था। सोमवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिसने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ताजगंज भूपेंद्र कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें