फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक एक और दो लड़कियां पीछे-पीछे, दोनों ही कर रही अपना-अपना पति होने का दावा, जमकर हुई बहस; पुलिस भी उलझी

Fri, 27 Dec 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के इस जिले से अजीब मामला सामने आया है। दो युवतियों ने एक युवक पर पति होने का दावा किया है। दोनों का कहना है कि मैं इसकी पत्नी हूं।
विज्ञापन
love demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। परिवार परामर्श केंद्र में बृहस्पतिवार को एक अजीब मामला पहुंचा। दो युवतियों ने एक युवक पर पति होने का दावा किया। 
विज्ञापन


खुद को पत्नी बताने पर विवाद होने लगा। काउंसलर और पुलिस दोनों हैरान रह गए। विवाद बढ़ने पर युवक ने दोनों शादियां कबूल कीं। काउंसलर ने परिवार के साथ आने के लिए अगली तारीख दे दी है। 

मामला आगरा देहात इलाके का है। यहां रहने वाला युवक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिवार से अलग किराये के मकान में रहने लगा। परिजन को शादी की जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन


कभी-कभी गांव जाता था। दो साल बाद परिजन ने उसकी शादी करा दी। युवक दूसरी पत्नी के साथ भी रहने लगा। यहां पहली पत्नी को काम से गांव जाने की कह जाता था। मगर, रात में पत्नी से बात कर लेता था। 
 

एक दिन गांव में रह रही पत्नी को शक हो गया। पूछताछ पर मामला खुला। बात मारपीट तक पहुंच गई। पत्नी दो महीने पहले मायके आई और पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। 

 
विज्ञापन

काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों को बुलाया। पहली पत्नी भी परिवार सहित परामर्श केंद्र पहुंच गई। दोनों में खूब बहस हुई। बात बढ़ने पर युवक ने दोनों से शादी की बात कबूल की। काउंसलर ने इन्हें अगली तारीख दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें