फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रेन से कटकर दो गैंगमैन की मौत, रातभर ट्रैक के किनारे पड़े रहे शव

Sat, 05 Jan 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शुक्रवार रात कोहरे के बीच दिल्ली रेलखंड पर जलेसर स्टेशन के निकट पेट्रोलिंग कर रहे दो गैंगमैनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। इसके चलते रातभर दोनों के शव रेल ट्रैक पर पड़े रहे। जीआरपी व रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


टूंडला हेड क्वार्टर के पीडब्लूआई-2 वीके शर्मा के अधीन कार्यरत गंभीर सिंह (38) पुत्र डालचंद्र निवासी नगला दत्ती थाना जसवंत नगर, इटावा व सुरेश यादव (43) पुत्र जयपाल यादव निवासी नगला सलेम थाना सहपऊ, हाथरस रेलवे में गैंगमैन हैं। 

शुक्रवार रात दिल्ली रेलखंड पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। वे जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब जलेसर रोड का की-मैन वहां पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

उसने घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को देते हुए रेल अधिकारियों अवगत कराया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने तत्काल ही जीआरपी टूंडला को मौके पर भेजा। जहां पहुंचकर रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

डीआरएम गैंगमैनों के परिजनों से मिलेंगे

दिल्ली रेलखंड पर पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन की ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने के मामले में इलाहाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ कुमार रविवार को टूंडला पहुंचेंगे। यहां से वे दोनों गैंगमैनों के घरों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें