फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में यमुना स्नान के दौरान डूबे दो दोस्त, एक की मौत; दूसरा लापता

Tue, 23 Jul 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

दिल्ली और नोएडा से आए दो दोस्त केसी घाट पर यमुना में स्नान करने के लिए उतरे थे। दोनों ही दोस्त गहरे पानी में गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक की लाश को बाहर निकाल लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। 
 
विज्ञापन
यमुना - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर यमुना में दो युवक मंगलवार तड़के स्नान के दौरान डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे का अभी सुराग नहीं लगा है। गोताखोर व पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे की है। दिल्ली निवासी रितिक और नोएडा निवासी सचिन वृंदावन में घूमने आए थे। दोनों केसी घाट पर चार बजे करीब स्नान को पहुंचे। यह दोनों ही डूब गए। इनमें रितिक का शव बरामद कर लिया गया है। सचिन अभी लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें