फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दो नए कोरोना संक्रमत मिले। पहले से संक्रमित चल रहे एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। जिले में सक्रिय केसों की संख्या नौ पहुंच गई है। नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। पिछले तीन दिनों में जिले में आठ संकमित मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार की रात आई रिपोर्ट में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दो नए कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देश पर दोनों नए संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि पहले से संक्रमित चल रहे एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में वर्तमान में नौ एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण के सभी डोज नहीं लिए हैं वे टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें