मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में चार साल पहले बाइक चुराने वाले दो चोरों की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। छह चोरों को अपराध स्वीकार करके मुकदमा नहीं लड़ने की बात लिखकर देने पर जेएम द्वितीय अंशिकालाल ने एक-एक साल की सजा सुनाई है।
बरनाहल के रहने वाले श्याम सिंह की बाइक वर्ष 2020 में गांव के बाहर चकरोड से चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बाइक को बरामद कर लिया। बाइक चुराने वाले रामप्रकाश, वीर अभिमन्यु, योगेश, उमेश, अनवर सिंह, चरन सिंह, ज्ञान सिंह, मुलायम सिंह के खिलाफ बाइक चुराने तथा चोरी की बाइक बरामद होने के आरेाप में चार्जशीट न्यायालय में भेज दी।
मुकदमे की सुनवाई जेएम द्वितीय अंशिकालाल के न्यायालय में हुई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान रामप्रकाश और मुलायम सिंह की मृत्यु हो गई। उनके मुकदमे की सुनवाई बंद कर दी गई। वीर अभिमनयु, योगेश, उमेश, अनवर सिंह, चरन सिंह, ज्ञान सिंह ने अपना अपराध स्वीकार करके मुकदमा नहीं लड़ने की बात न्यायालय में लिखकर दी। जेएम प्रथम अंशिकालाल ने एक-एक साल की सजा सुनाई है। संवाद