फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड कार पलटी, दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत, 3 घायल

Wed, 04 Jul 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
क्ष्ातिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड की वजह से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के शिकार लोग दिल्ली के रहने वाले हैं।

दिल्ली के सोनिया विहार निवासी परिवार के लोग कार से आगरा की ओर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 146 के पास कार ओवर स्पीड की वजह से पलट गई। 
विज्ञापन

इस वजह से कार में सवार देवसखी पत्नी अशोक प्रसाद और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर प्रतीक, अशोक और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से रोड किनारे किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के शिकार लोगों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है, मौत की खबर से कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें