फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत का मामला इत्तेफाक सड़क हादसा नहीं, परिवार ने बताई कहानी, सभी हुए हैरान

Wed, 15 Jul 2020 07:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

मंगलवार शाम अमांपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के मामले में आया मोड़
 दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, तलाश में दबिशें
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में मंगलवार शाम अमांपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मां बेटी की मौत का मामला इत्तेफाक सड़क हादसा नहीं था। रंजिशन दोनों की हत्या की गई थी। मृतकों के परिजनों ने गांव के ही दो नामजदों के खिलाफ रंजिशन हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारे फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला मंगलवार देर शाम का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी अपनी बेटी के साथ साइकिल से दवा लेकर अमांपुर से गांव जा रही थी। साइकिल बेटी चला रही थी।
विज्ञापन


देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर मां बेटी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगाया। व्यक्ति द्वारा साजिशन हत्या का आरोप यशवीर, नीटू पुत्रगण महावीर के खिलाफ लगाया। पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में महावीर की मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हो गई थी और उनके बेटों ने व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

उसके बाद से महावीर के बेटे रंजिश मानने लगे थे। पुलिस ने रंजिशन हत्या के मामले में नीटू और यशवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही हैं।

परिजनों ने दो नामजदों पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। तलाश के लिए टीमें बना दी हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है- शैलेंद्र परिहार, क्षेत्राधिकारी, सहावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें