फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसाः 3 की मौत, नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 5 घायल

Sun, 29 Apr 2018 03:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर कट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फार्चूनर और एक अन्य कार में जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। 

इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। 

जानकारी के मुताबिक नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललामणि पांडेय निवासी नोएडा सेक्टर पांच परिवार के 4 अन्य सदस्यों के साथ फार्चूनर कार से अंबेडकर नगर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का हुआ इलाज - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में नसीरपुर कट पर फार्चूनर और दूसरी कार की भिड़ंत हो गई। इससे दूसरी कार में सवार इटावा निवासी रघुनाथ गुप्ता और विनीत अग्रवाल की मौत हो गई। 

रघुनाथ गुप्ता रोडवेज का रिटायर ड्राइवर है। इसी कार में सवार मृतक विनीत अग्रवाल की पत्नी सुषमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। इलाज के दौरान उन्हें भी दम तोड़ दिया। 

वहीं नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालमणि के परिवार से आशा पांडेय, अनूप पांडेय, निधि पांडेय और विशाल को चोट आई है। इन सभी का उपचार चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें