आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नसीरपुर कट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फार्चूनर और एक अन्य कार में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के मुताबिक नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ललामणि पांडेय निवासी नोएडा सेक्टर पांच परिवार के 4 अन्य सदस्यों के साथ फार्चूनर कार से अंबेडकर नगर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।