फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवेः कार का टायर फटा, बाप-बेटी ने गंवाई जान

Wed, 26 Jul 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मांट (मथुरा)
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल बताए गए हैं। हादसा कार का टायर फटने से हुआ। मरने वालों मे एक मासूम बच्ची है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के पास एक ओट्रा कार (डीएल 2सी क्यू 2164) बीती रात हादसे का शिकार हुई। कार में गांव नौगांव थाना सादाबाद जिला हाथरस निवासी अनिल (32) पुत्र राजू मिस्‍त्री का परिवार आगरा की ओर से आ रहा था। उनके साथ पत्नी रूबी, पुत्री पलक (3), सानिया, बेटा तनिष्क, अनिल की बहन राखी और ससुर दिनेश शर्मा सवार थे।

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में माल स्टोन 65 से गुजरने के दौरान तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह पुलिया से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार अनिल (32) और उनकी बेटी पलक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें