गैस के टैंकर से डीसीएम के टकराने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि टैंकर में विस्फोट नहीं हुआ। जानिए कैसे हुआ हादसा
घटना फिरोजाबाद के दागनगर चौराहे की है। स्पीड ब्रेकर पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम गैस टैंकर में पीछे से जा टकराई। हादसे में डीसीएम सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने हाइवे वन वे करा कर यातायात बहाल कराया।
पढ़ें:- भयंकर हादसे में डिवाइडर पार कर ट्रक से जा भिड़ी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
हादसा सोमवार देर रात 10:45 बजे हुआ। गैस टैंकर ने जैसे ही दागनगर चौराहे पर हाइवे के स्पीड ब्रेकर पार करने के लिए ब्रेक लगाए। वैसे ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम की केबिन में बैठे दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई।
डीसीएम और टैंकर में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक के पैर कटने से वो गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन वे करा कर हाइवे पर यातायात बहाल कराया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायल चालक की शनाख्त नहीं हुई थी।