फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से विस्फोटक सामग्री बनाने की सूचना पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। फिरोजाबाद हाइवे स्थित पुलिस चौकी राजा का ताल के पीछे विस्फोटक सामग्री बनाने की सूचना पर अग्निशमन विभाग और पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर टीम को मैग्नीशियम और एक अन्य तत्व से अवैध रुप से फुलझड़ी का दाना बनाने काम चलता मिला। एलपीजी गैस सिलेंडर रखे मिले। फैक्ट्री में आग से सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। फिलहाल फैक्ट्री को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी डा धर्मेन्द्र यादव को सोमवार सायं सूचना मिली कि राजा का ताल पुलिस चौकी के पीछे बांके बिहारी एंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बनाने का काम चल रहा है। सीओ के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह और राजा का ताल चौकी प्रभारी केपी सिंह ने फैक्ट्री में छापा मारा।

टीम को मौके पर मैग्नीशियम और पोटेशियम से फुलझड़ी पर लगने वाला दाना बनाने का काम चलता मिला। जांच में संचालक निर्मल कुमार के पास उद्योग विभाग से संबंधित कागजात मिले, लेकिन अग्निशमन विभाग की एनओसी और आग बुझाने के उपकरण्ण नहीं थे। सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि मौके पर अनाधिकृत रूप से फुलझड़ी का दाना बनाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन


10 एलपीजी सिलेंडर मिले हैं। मौके पर आग से बचने के उपकरण नहीं थे। संचालक ने विभाग को सूचना नहीं दी थी। मौके पर मिली सामग्री मैग्ग्नीशियम का सैंपल जांच के लिए भेजते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। जांच रिपोर्ट आने तक फैक्ट्री नहीं खोलने की हिदायत दी गई है। मामले की जानकारी संयुक्त निदेशक विस्फोटक आगरा के अलावा प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें