फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को शहर के अलग-अलग मोहल्ले निवासी दो मरीजों की पेट में संक्रमण के चलते मौत हो गई। एक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वहीं दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। चार अन्य को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से जिले में संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर के मोहल्ला हिंदपुरम निवासी 70 वर्षीय राधेश्याम को पेट में संक्रमण व डायरिया की शिकायत थी। परिजन ने दो दिन पहले उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं मोहल्ला कटरा निवासी रमेश चंद्र की 60 वर्षीय पत्नी सरोज देवी को किडनी में संक्रमण के चलते निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएमएस मदनलाल ने बताया कि लूज मोशन के चलते एक वृद्ध को भर्ती कराया गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें