फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः संक्रामक बीमारी से महिला सहित दो की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प

Fri, 06 Sep 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बेवर क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अलग-अलग जगहों पर महिला सहित दो मरीजों की बुखार से मौत हो गई। वहीं कई अन्य बुखार से पीड़ित हैं। इनका निजी डॉक्टरों से उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


कस्बा के फर्रुखाबाद रोड स्थित हरपुरी कॉलोनी निवासी कालीकांत शुक्ला के 13 वर्षीय पुत्र गांधी को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए। वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः संक्रामक बीमारियों से दो लोगों की मौत, एक हजार से अधिक को दिया इलाज
विज्ञापन


वहीं ग्राम पंचायत तिगवां के मजरा माधौनगर निवासी नरेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी जूली देवी को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मैनपुरीः जानलेवा डायरिया, तीन दिन में तीन मौत से डीएम ने विभाग को फटकारा

जूली की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जूली के छोटे- छोटे बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।  कस्बा के पुराना बाजार में एक ही परिवार के तीन लोग बुखार से पीड़ित हैं। प्रिया पत्नी दिनेश, काशीनाथ पुत्र शिवराज सिंह, रिद्धिमा पुत्री गणेश वर्मा को बुखार आ रहा है। परिजन उसका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें