फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराया ट्रक, दो श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

Sat, 04 Aug 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
विज्ञापन
आगरा में न्यू दक्षिणी बाईपास मलपुरा के गांव उजरई के समीप श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी लोग गोवर्धन की परिक्रमा देने के बाद धौलपुर जा रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह दस बजे हुआ। 
विज्ञापन


धौलपुर के थाना बसेड़ी के गांव रेवियापुरा निवासी शिवदत्त, सोमवती, मोहित, करन सिंह, शारदा, मीना, सत्यवती, डब्बू, गुड्डी, नीरज, राजेंद्र सिंह, सचिन आदि गोवर्धन परिक्रमा के बाद ट्रैक्टर ट्राली में लौट रहे थे। ट्राली में टॉयल्स भी रखी थीं। 

न्यू दक्षिणी बाईपास थाना मलपुरा के गांव उजरई के समीप पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्राली पलट गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में राजेंद्र सिंह और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया। एसडीएम सदर रजनीश मिश्रा, सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव पहुंची और जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते हैं। न्यू दक्षिणी बाईपास पर वाहन धीरे चलाने के लिए बोर्ड नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें