फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित बच्चे, पेटदर्द से पीड़ित किशोर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
26एमएनपी-04-जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियां तेजी के साथ पैर पसारती नजर आ रही हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित छह माह के बच्चे और पेटदर्द से पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। जिला अस्पताल से पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी अंशुल कुमार के छह माह के पुत्र अनमोल को पिछले तीन दिनों से बुखार के साथ सर्दी जुकाम था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव गरगई निवासी भजन सिंह के पुत्र शिवम् (16) को पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सोमवार की रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से मंगलवार को पांच मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीज जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें