फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान वराह के जयकारों से गूंज रहा वराह मंदिर, किया अभिषेक

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में भगवान वराह की पूजा अर्चना करते भक्तगण। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरोंजी। श्रावण मास के तेरहवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने वराह मंदिर पहुंचकर क्षेत्राधीश वराह भगवान का भव्य अभिषेक किया। हरि की पौड़ी में स्नान कर वराह मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर वराह भगवान का गंगाजल, दुग्ध, शहद, घृत, दही से पंचाभिषेक किया गया। आचार्य पं. नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्र उच्चारित करते हुये अभिषेक का कार्यक्रम कराया।
विज्ञापन

इसके पश्चात भगवान वराह का भव्य श्रृंगार कर नूतन पोशाक अलंकार धारण कराये गये, फल मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। महाआरती उतारी गई। मंदिर परिसर शंख घंटों की गूंज व भगवान वराह के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
मंदिर सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि पूरे सावन मास पर्यंत प्रतिदिन भगवान के अभिषेक के विशेष कार्यक्रम चलते रहेंगे। मंगलवार को वराह भगवान के अभिषेक के दौरान डॉ. राजेश तिवारी, सुनील तिवारी विहिप नगर संयोजक, अभिषेक, विशाल वशिष्ठ आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें