फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित बालक सहित दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित एक मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक वृद्धा ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इटावा रोड बेवर निवासी मुकेश कुमार के तीन वर्षीय पुत्र श्यामजी उर्फ बाबा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार की देर शाम हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नरैनीपुर निवासी विनोद कुमार के 18 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन बृहस्पतिवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी खुशीराम की 75 वर्षीय पत्नी मार्गश्री को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत चल रही थी। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ओपीडी में आए कुल 665 मरीज
बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 665 मरीज पहुंचे इनमें बुखार, सर्दी जुकाम, निमोनिया और अस्थमा के मरीजों की अधिकता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें