फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका निलंबित, तीन दिन का वेतन भी काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा ने विकास खंड के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका द्वारा वर्ष में निर्धारित कुल अवकाशों से अधिक आकस्मिक अवकाश लिया जाना पाया गया। साथ ही प्रधानाध्यापिका ने मिड-डे मील में मेन्यू का पालन भी नहीं किया। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए तीन दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा बृहस्पतिवार को मैनपुरी विकास खंड के गांव जरामई पहुंचे। गांव के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम सहित सारी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर जब निरीक्षण किया तो शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर में पाया कि प्रधानाध्यापिका ऊषा यादव द्वारा एक वर्ष में कुल स्वीकृत 14 आकस्मिक अवकाशों की बजाय कुल 17 आकस्मिक अवकाशों का उपभोग किया गया। सहायक अध्यापिका साधना राठौर द्वारा भी 14 की बजाय 16 आकस्मिक अवकाश का उपभोग किया गया। एमडीएम की जानकारी लेने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मीनू के अनुसार सब्जी और रोटी बनाई गई थी। मांगने पर भोजन का सैंपल भी दिखाया। खंड शिक्षाधिकारी ने जब प्रधानाध्यापिका को बाहर निकालकर बच्चों से पूंछा तो उन्होंने बताया कि तहरी बनाई गई थी। बाद में रसोइयों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल से सब्जी रोटी का सैंपल रख लिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज तहरी ही बनी थी। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका की मनमानी पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापिका का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें