फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव: सिर्फ दो दिन बाकी, भाजपा-कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों ने नहीं किया नामांकन

Sat, 27 Apr 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस, भाजपा और सपा के चुनाव चिन्ह
विज्ञापन
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब तक 79 आवेदकों ने फार्म ले लिए हैं। मगर, इसमें से सिर्फ पांच ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भाजपा, कांग्रेस और सपा सहित प्रमुख दलों के नामांकन बाकी हैं।
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। दावेदार 29 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी अंबेडकरी हसनूराम ने एक और सेट दाखिल किया। उनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा तथा आदर्श समाज पार्टी के रोहित व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के भूपेंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। 

अब तक कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना पर्चा जाम किया है। अब शेष प्रत्याशियों को नामांकन के लिए शनिवार और सोमवार का ही दिन मिलेगा। कांग्रेस और सपा भी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है लेकिन इन्होंने भी नामांकन नहीं किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की अर्थी लेकर  नामांकन को पहुंचे मदन

निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
निर्दलीय प्रत्याशी मदन मोहन शर्मा दल-बल के साथ बग्गी पर भ्रष्टाचार की अर्थी लेकर पहुंचे। एमजी रोड स्थित वाल्मीकि वाटिका से कलक्ट्रेट तक वो बग्गी से ही गए। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

भाजपा की जमी निगाहें
अब तक भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि भाजपा की ओर से कई दावेदारों ने नामांकन पत्र जरूर खरीद लिए हैं। शुक्रवार को देर रात तक तमाम भाजपाई प्रत्याशी के नाम की घोषणा का इंतजार करते रहे।

उपचुनाव के लिए एआरओ नियुक्त
उपजिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र ने उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए एसीएम पंचम को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने उपचुनाव संपन्न कराने के लिए प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें