फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Magic Festival: ताजनगरी में लगा जादूगरों का जमघट, देश के जाने-माने जादूगर दिखाएंगे मैजिक शो

Sat, 30 Jul 2022 03:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोरोना काल के बाद आगरा में अखिल भारतीय जादू सम्मेलन हो रहा है। इसमें यूपी समेत गुजरात, राजस्थान, बंगाल और बिहार समेत देशभर के 250 जादूगर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
जादूगरा संजय कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में ताज मैजिक सोसाइटी आगरा की ओर से अखिल भारतीय जादू सम्मेलन, ताज मैजिक फेस्टिवल शनिवार से शुरू हो गया है। यह दो दिन चलेगा। इसका आयोजन माथुर वैश्य महासभा भवन में किया जा रहा है। ताज मैजिक फेस्टिवल में देशभर से 250 से ज्यादा प्रसिद्ध जादूगर शामिल होंगे।

विज्ञापन

  
अखिल भारतीय जादू सम्मेलन में जादू प्रतियोगिता, जादू गाला शो भी होगा। जादूगर प्रहलाद राय, जादूगर एस. लाल सीनियर, जादूगर सम्राट विक्रांत, जादूगर हितेश आदि को ताज जादू सम्राट की उपाधि प्रदान की जाएगी। जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जाएगा। 

सम्मेलन में इंडियाज गॉट टैलेंट और हुनरबाज जैसे रियलिटी शो में भाग लेने वाले जादूगर एमपी अंसारी, सुशील जैसवाल, विकास शर्मा, मनोज जैन, तुलसी आदि भी प्रतिभाग करेंगे। बंगाल से सौम्य देव, बिहार से ब्रजमोहन सिंह, राजस्थान के मनोज कौशिक, गुजरात के सुनील रावल नए जादूगरों को टिप्स भी देंगे। महिला जादूगर भी भाग लेंगी। सीनियर व जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें