यूट्यूब पर वीडियो देख बने ठग, फंसे तो बेच दिया घर
धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पिता-पुत्र भाग गए। उन्होंने दयालबाग स्थित अपना घर भी बेच दिया। पिता की गिरफ्तारी के बाद अनमोल छिपकर रहने लगा। सिकंदरा की नील फ्लोरेंस सोसाइटी में घर किराये पर लिया था। वह पुराने फोन नंबर भी इस्तेमाल नहीं करता था। पुलिस पूछताछ में अनमोल ने बताया कि असम में 100 करोड़ की ठगी हुई थी। आरोपी किस तरह से ठगते थे, इसके वीडियो यूट्यूब पर हैं। वीडियो देखकर उसने ठगी का प्लान बनाया। आरोप है कि बमराैली कटारा के सुमित राणा ने 21 लाख रुपये, कमला नगर के आकाश गाैतम ने 20 लाख रुपये, फिरोजाबाद के नारखी निवासी कपिल सिंह ने 1.37 करोड़ रुपये निवेश किए थे। अन्य पीड़ितों से भी आरोपियों ने ठगी की थी।
ये भी पढ़ें-IT Raid: घी कारोबारियों पर आयकर विभाग का छापा...देशभर में 35 ठिकानों पर चल रही जांच, करोड़ों की नकदी मिली