फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एटा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 14 Jul 2022 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत। दोनों भाई बाइक से नामकरण संस्कार में दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे।
 
विज्ञापन
मृतक अनिल और महेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर दोनों घरों में चीत्कार मच गया। दोनों भाई रिश्तेदारी में एक जन्मदिन में दावत खाने के बाद कासगंज से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी जगदीश ने बताया कि 22 वर्षीय महेश व 16 वर्षीय अनिल अपनी बुआ शारदा देवी के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए कासगंज जनपद के गांव नगला ताल बुधवार को गए थे। वहां से रात में ही करीब दो बजे दोनों अपने गांव आने के लिए निकल आए। 

वाहन का इंतजार कर रहे थे दोनों 

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला माधव के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान करीब 3:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन

इसी गांव के रहने वाले नरसिंह पाल ने दोनों की पहचान की। इसके बाद परिजन को खबर की गई। सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि परिजन द्वारा तहरीर दी गई है। उसमें सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करना बताया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 रात में ही चल दिए थे दोनों भाई

गांव गुलाबपुर निवासी चचेरे भाइयों की मौत से दोनों के परिवार सहित गांव में भी मातम छा गया। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेत में धान की पौध लगाई जानी थी। इसी के चलते दोनों भाई बुधवार की रात में ही रिश्तेदारी में से घर के लिए निकल आए थे।

पोस्टमार्टम हाउस पर गुलाबपुर निवासी जगदीश ने बताया कि भतीजे महेश व अनिल बुधवार को कासगंज में अपनी बुआ के घर गए थे। वहां रात में दावत हुई थी। दोनों को काफी रोका गया था। बुआ का कहना था कि सुबह होते ही निकल जाना, लेकिन वह दोनों नहीं माने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें