नुनिहाई क्षेत्र में ऊषा मार्टिन फैक्टरी के पास परिजन बेटी की तलाश में शोर मचाते पहुंचे। एक आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि बच्ची को गड्ढे में फेंक दिया है। इस पर लोग गड्ढे के पास पहुंच गए। बच्ची को उससे सकुशल बाहर निकाला। बच्ची बेहोशी की हालत में थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिससे उसकी आवाज नहीं आ सके।
सूचना पर सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा फोर्स के साथ पहुंचीं। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। आरोपी नशे में थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी प्रभु दयाल ने बताया कि आरोपी युवक बच्ची को घर के बाहर से अगवा कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बच्ची को बुरी नियत से उठाया था। समय रहते बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी नशे में हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी।