कासगंज। क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर जांच बैठा दी। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने बिलराम गेट चौकी पर एक महिला व दो सिपाहियों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। सिपाहियों ने महिला के साथ अभद्रता की। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को मौके पर भेजा। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर सिपाही उमेश, गौरवमान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पिछले काफी दिनों से दोनों आरक्षियों की शिकायते मिल रहीं थीं। उनके द्वारा वेबजह लोगों को परेशान करना, थाना व चौकी में बैठाने की शिकायतें थीं। महिला के साथ अभद्रता का मामला संज्ञान में आने पर दोनों को निलंबित कर प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी है। - बीजीटीएस मूर्ति, एसपी